रेलिक रिपोर्टर, रानापुर/झाबुआ.
रानापुर,
21 नवंबर निप्र. आज से हम ना तो गंदगी करेंगे ना ही किसी को करने देंगे।
मांस, मदिरा व तंबाकू जैसी बुरी चीजो से दूर रहेंगे ये संकल्प नगर की 3
प्राथमिक शाला एवं 3 आंगनवाड़ी के बच्चों ने लिया। संत आचार्यश्री
जयंत सेन सूरीश्वरजी का 79 वा जन्मदिन अभाश्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद
की स्थानीय शाखा ने अनूठे ढंग से मनाया।
परिषद सदस्य नगर की प्रायमरी स्कूल
और आंगनवाड़ियं में पहुँचे। बच्चों को स्वच्छता से रहने के फयदे बताये।
मांस, मदिरा और तंबाकू से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावो की जानकारी दी।
परिषद सदस्य वार्ड एक मदनकुई की प्राथमिक शाला, बुनियादी शाला एवं नवीन
बुनियादी शाला नाचन खेड़ा में पहुँचे। यहाँ कमलेश नाहर, जीतेन्द्र सालेचा ने
बच्चों को समझाइश दी। उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन घर में बड़ो के एवं
स्कूल में अपने शिक्षको के चरण छूने की बात बताई। बीआरसी मनीष पंवार ने
बच्चों को शपथ ग्रहण करवाई। प्रधान अध्यापिका अनीता शुक्ला, करुणा वसुनिया
एवं सूसन भूरिया ने आयोजन की प्रशंसा की एवं भरोसा दिलाया कि वे बच्चों को
स्वच्छ रहने एवं व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। सदस्य
वार्ड 2, 6 एवं 7 की आंगनवाड़ी पर भी पहुंचे। सभी जगह बच्चों को मिठाई बांटी
गई। बुनियादी शाला के छात्र नीलेश सुजान माली को रोजाना अपने माता-पिता के
चरण छूने पर कमलेश नाहर एवं अरविंद मोगरा ने पुरस्कृत किया। अध्यक्ष मुकेश
नागोरी, ललित जैन, दिनेश नाहर, ओमप्रकाश जैन, जेपी सालेचा, कल्पेश जैन,
राहुल सालेचा, अशोक सेठ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बच्चों को बुरी चीजों से दूर रहने का दिलाया संकल्प
नवंबर 21, 2014
Tags
