Type Here to Get Search Results !

गौसेवा की अनुठी परंपरा का हुआ सूत्रपात

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
 
श्री राधाकृष्ण मंदिर के महंत तुलसीदास बैेरागी के निधन पर आयोजित पगडी रस्म पर अनूठे तरीके से गौसेवा एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। 


गौसेवा की अनुठी परंपरा का हुआ सूत्रपात

शुक्रवार प्रात: काल नगर की सभी गौ-शालाओं एवं पशु पालको की गाये राजवाडा चौक पर लाई गई, वहां सभी गायों के लिये नगर की सामाजिक संस्थाओं ने उनकी सेवा की। स्व. बैरागी के पुत्र अजय एवं मनीष ने गोै-सेवा के लिये, खल, बांटा, आटा, गुड, पानी, हरी घांस एवं अन्य प्रकार का पशु आहार की पर्याप्त व्यवस्था की, जिसे सामाजिक संस्थाओं के सदस्यो ने गायो की खुब सेवा की। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के अलावा राजनैतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक क्षेत्र से जुडे लोगों ने भाग लेकर जीव सेवा शिव सेवा के नारे को सार्थकता प्रदान की।