रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
पेट
की भूख मिटाने को इंसान को क्या-क्या नही करना पडता है, अपने छोटे-छोटे
बच्चों से जानलेवा करतब दिखा कर रोटी की जुगाड करना पडती है। नगर पालिका
कार्यालय के निकट एक 6 साल की जमुना नामक बच्ची से नट पिता एवं माता जो
बाहर से आये हुए है के द्वारा इस मासूम बच्ची से रस्सी पर चलवा कर उनका
करतब दिखा कर पैसे एकत्रित करके अपना भरण पोषण कर रहे है। जिस देश के
प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान
द्वारा अपनी भानजियों की शिक्षा दीक्षा से लेकर विवाह तक की जिम्मेवारी
विभिन्न योजनाओं में ली जा रही है उसी प्रदेश में इन नन्हीं मासूम बच्चियों
से खतरनाक करतब दिखवा कर लोगों को अपनी गरीबी के चलते दो वक्त की रोटी का
जुगाड करना पड रहा है।
मासूम बालिका दिखा रही खतरनाक करतब
नवंबर 20, 2014
Tags
