Type Here to Get Search Results !

कालेज मैदान में चला सफाई अभियान

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
कालेज मैदान में चला सफाई अभियान
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर बुधवार को प्रात: 6 बजे से स्थानीय स्रातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पर मोर्निंग क्लब के सदस्यों ने मेैदान में यत्र-तत्र बिखरी पोलिथिन एवं कचरे तथा गंदगी को साफ करने का अभियान चलाया। इस कार्य में जितेन्द्र सोलंकी, वीरेन्द्र सिसौदिया, कमलेश पटेल, श्रीराम शर्मा, रवीन्द्र व्यास, महेश शाह , संजय जेैन, सरदार सिंह चौहान, दिनेश जैन, राजेन्द्र सोनी, आरएम सिंह, नरेश डोसी, प्रकाश मिश्रा, खुजेमाअली बोहरा बगीचावाला, अशोक जैन, कमलेश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, यतिन्द्र नवलखा, प्रेम अदीब पंवार, जितेन्द्र चौधरी, महेन्द्रसिंह लाला कप्तान, कोदरसिंह परमार आदि ने सराहनीय योगदान देकर एक घंटे में पूरे कालेज मैदान में बिखरी हुई गंदगी को साफ करके पूरे खेल मैदान को चकाचक कर दिया।