Type Here to Get Search Results !

वर्दी की हनक : सिपाही ने तमंचे की नोक पर जबरन नचाया

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
थाना निगोही के एक सिपाही ने बीती रात पूरे पुलिस महकमे पर धब्बा लगा दिया। उसने जो कुछ सरेआम किया, उतना साहस कोई बड़े से बड़ा अपराधी भी करने से हिचकेगा। शराब के नशे में धुत हाथ में तमंचा लेकर डांस पार्टी के स्टेज पर चढ़ आया और नर्तकी के साथ ‘तमंचे पर डिस्को’ करने लगा। 


वर्दी की हनक : सिपाही ने तमंचे की नोक पर जबरन नचाया
सूचना पर एसओ ने सिपाही भेजकर थाने बुलाया, 
कार्रवाई नहीं की
उसने नर्तकी पर नोटों की बरसात कर दी। सिपाही के हाथ में तमंचा देखकर डांस पार्टी देख रहे लोग सहम गए। इसी बीच किसी ने एसओ अशीष शुक्ला को जानकारी दे दी। एसओ ने सिपाही भेजकर उसे थाने बुलवा लिया।
ब्ताते चलें कि कस्बा व थाना निगोही में आजकल रामलीला चल रही है। जिसमें डांस पार्टी भी लगी हुई है। बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे निगोही थाने का शैलेंद्र शुक्ला नाम का एक बावर्दी सिपाही डांस पार्टी के स्टेज पर जा पहुंचा। उस वक्त ‘तुझे देखा तो जाना सनम’ के गाने पर नर्तकी डांस कर रही थी। सिपाही ने स्टेज पर जाकर गोट से तमंचा निकाला और कारतूस लोड किया। यह देखकर नर्तकी ही नहीं, डांस पार्टी देख रहे लोग सहम गए। सिपाही ने नर्तकी की ओर तमंचा तान कर कहा कि डांस जारी रखे। बेचारी डरी सहमी नर्तकी फिर नाचने लगी। इसी बीच सिपाही ने जेब से नोट निकाल निकाल कर नर्तकी पर बौछार करनी शुरू कर दी। सिपाही काफी देर तक तमंचा लिए नर्तकी के साथ ठुमके लगाता रहा। इसी बीच थाने से पहुंचे सिपाही उसे पोटपाट कर थाने ले गए। तब जाकर लोगों की जान में जान आई।