Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज टीम स्पर्धा अंतिम दौर में

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल

चौथे चक्र के समाप्ति पर दिल्ली, कानपुर को स्पष्ट बढ़त
चौथे चक्र के समाप्ति पर दिल्ली, कानपुर को स्पष्ट बढ़त
 
तात्याटोपे स्टेडियम भोपाल में खेली जा रही अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा में चार चक्रों की समाप्ति पर दिल्ली की टीम आठ अंक लेकर सबसे आगे है। कानपुर सात अंकों के साथ दूसरे, मुम्बई, बिहार छ: अंक के साथ तीसरे तथा मध्यप्रदेश एवं केरल की टीम के पांच-पांच अंक है। आज खेले गये चौथे चक्र के महत्वपूर्ण मुकाबले में दिल्ली ने मुम्बई को 3-1 से, कानपुर ने आरएसबी पटना को 2.5-1.5 से, बिहार ने भुवनेश्वर को 3.5-0.5 से पराजित किया।
दूसरी ओर, केरल और मध्यप्रदेश का मैच 2-2 अंको से बराबरी पर रहा। टीम स्पर्धा का पांचवां चक्र खेला जाना शेष है। अन्य टीमों में राजस्थान, कलकत्ता, चैन्नई, पटना, भुवनेश्वर के चार अंक है। उत्तरप्रदेश, गुजरात, पाण्डिचेरी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के तीन अंक है तथा महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के दो अंक है।