Type Here to Get Search Results !

परशुरामपुरी को पर्यटन स्थल घोषित करिए मुख्यमंत्री जी

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
जनशक्ति सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह यादव ने जलालाबाद कस्बे में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ रैली निकालने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपते हुए परशुरामपुरी को पर्यटन स्थल घोषित कराए जाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जलालाबाद के राजू मिश्रा को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत करते हुए कई अन्य कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया।


जनशक्ति सेवा समिति
जनशक्ति सेवा समिति ने जलालाबाद में रैली निकालने के बाद दिया एसडीएम को ज्ञापन


एसडीएम को दिए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से परशुरामपुरी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने की मांग की। इससे पहले जेएसएस के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली निकालते हुए पहले भगवान परशुराम के मंदिर पहुंचे और वहां मत्था टेकने के बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां सभी ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के बाद सभी समाजसेवी राजू मिश्रा के होटल पर पहुंचे जहां बैठक संपन्न हुई। बैठक में राजू मिश्रा को जेएसएस का प्रदेश मीडिया प्रभारी, मोहित श्रीवास्तव को जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष, बीटू गुप्ता को जलालाबाद नगर अध्यक्ष, विनय कुशवाहा को मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष, केशव मिश्रा को जिला महासचिव शाहजहांपुर, सेविनत दीक्षित को नगर सचिव जलालाबाद और अमित यादव को नगर अध्यक्ष कलान मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अभिषेक पाठक, जिलाध्यक्ष अमरीष यादव, बरेली मंडल अध्यक्ष बंटी यादव, बालिस्टर सिंह, अंकित सक्सेना, शोभित गुप्ता, गोपाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।