‘‘मौसम और जलवायु की समझ’’ विषय पर जौनपुर में 22 से 24 नवम्बर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बाल विज्ञान काँग्रेस के लिए जिले से जूनियर वर्ग में लीड कान्वेंट की ग्रुप लीडर फिजा रियाज का चयन किया गया है।
इसके अतिरिक्त
सीनियर वर्ग से डा. वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के सोमेन्द्र त्रिपाठी
और आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की समूह प्रमुख शिखा के प्रोजेक्ट को भी
चुना गया है। आज से जौनपुर में हो रही है बाल विज्ञान कांग्रेस
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान काँग्रेस के इस तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन जिले से चयनित बाल वैज्ञानिक पूर्व राद्वट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम का सम्बोधन सुन सकेंगे। इस कार्यक्रम में जिला अकादमिक समन्वयक डा. टीबी यादव, जिला समन्वयक डा. इरफÞान ह्यूमन की प्रतिनिधि लीड कान्वेंट की प्रधानाचार्या तराना जमाल और शिक्षिका तूलिका तिवारी प्रतिभाग करेंगी।