Type Here to Get Search Results !

ब्रिटिश एकादमी में स्कॉलरशिप परीक्षा संपन्न

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

 ब्रिटिश एकादमी में स्कॉलरशिप परीक्षा संपन्नब्रिटिश एकादमी में दो पालियो में स्कॉलरशिप परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस परीक्षा के माध्यम से गरीब एवं ग्रामीण छात्र छात्राओं को कोर्स फीस में शत-प्रतिशत तक छूट का प्रावधान है। इस मौके पर पुनीत यादव व सुमित मिश्रा ने संयुक्त रूप से अंग्रेजी भाषा की महत्ता को रेखांकित करते हुए छात्रों को स्कॉलरशिप परीक्षा में इतनी ज्यादा संख्या में भाग लेने पर भविष्य की शुभकामनाएं दी। छात्र छात्रओं की विशेष मांग में स्कॉलरशिप परीक्षा का एक और चरण आगामी रविवार 7 दिसम्बर 2014 को आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन में अतुल सक्सेना, शिखा, दीक्षा, फिरोज, शालिनी आदि का सहयोग रहा।