Type Here to Get Search Results !

छह दिवसीय नई रोशनी कार्यक्रम का समापन

रेलिक रिपोर्टर, जलालाबाद/शाहजहांपुर.
 
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। अमर शहीद परम वीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा ग्राम सिकंदरपुर अफगानान में भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सौजन्य से छह दिवसीय नई रोशनी कार्यक्रम का समापन जेल विजिटर रामवीर सिंह सोमवंशी एवं संस्था प्रमुख कुंवर मुनीश सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से किया। 


छह दिवसीय नई रोशनी कार्यक्रम का समापन

संस्था ने किया आव्हान महिलाएं तालीम हासिल कर समाज का नेतृत्व करें 

संजीव सिन्हा ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित योजना आजीविका मिशन के द्वारा महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है, जिनमे 10 महिलाए समूह का गठन कर सकती है। वीरेंद्र कुमार सहायक विकास अधिकारी ने योजनाओं की जानकारी दी। प्रतिभागियों को तीन तीन सौ रूपए के चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गए। इस मौके पर नथू सिंह कुशवाहा, ब्रज गोपाल शर्मा, मुकेश सिंह परिहार ने विचार व्यक्त किये। छह दिवसीय प्रशिक्षण की फालोअप प्रस्तुती अमरीन बानो, जैनब तथा शबाना आदि ने की। संचालन अशोक कुशवाहा, अध्यक्ष नेहरू युवा मंडल समिति सिकंदरपुर अफगानान ने किया। आभार राजेश चंदेल ने जताया। इस अवसर पर रमेश वर्मा, अन्नू मिश्रा, संजीव सिंह, विजय प्रताप सिंह, शफी अख्तर अंसारी, डा. फैयाज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे