Type Here to Get Search Results !

सीवर लाइन होने से शहर होगा प्रदूषणमुक्त

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
मुमुक्षु आश्रम से सम्बद्ध संस्था ‘पृथ्वी’ का प्रतिनिधि मंडल संस्था अध्यक्ष डा.आलोक कुमार सिंह एवं डा.विकास खुराना के नेतृत्व में सांसद श्रीमती कृष्णाराज से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने सांसद को शहर के सीवर लाइन व नदियों में बढ़ रहे जल प्रदूषण के निवारण के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाने की मांग की।


 सीवर लाइन होने से शहर होगा प्रदूषणमुक्त
पृथ्वी के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद कृष्णाराज को सीवर लाइन डलवाने ज्ञापन दिया

 संस्था निदेशक डा. विकास खुराना ने बताया कि सीवर लाइन पड़ने का कार्य कुछ वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ था किंतु कतिपय कारणों से बंद हो गया। अगर यह योजना पूर्ण हो जाए तो ना केवल शहर गंदगी मुक्त होगा, अपितु पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
सांसद श्रीमती राज ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि वह पहले ही केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकेया नायडू से बात कर चुकी हैं और शीघ्र ही एक उच्चस्तरीय बैठक इस संदर्भ में बुलाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में सचिव डा. राजीव अग्रवाल, डा. रामनिवास गुप्ता, डा. जयशंकर ओझा, डा. अनिल कुमार, सुधाकर गुप्ता, हिमांशु मिश्र, मनोज अग्रवाल, चंद्रभान त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी, शशांक, फरहान आदि मौजूद रहे।