- अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा, मध्यप्रदेश की 18 अप्रैल को भोपाल में प्रस्तावित “मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा” यथावत
भोपाल। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल की टीईटी परीक्षा एवं वरिष्ठता के मुद्दे पर स्कूल शिक्षामंत्री एवं आयुक्त लोक शिक्षण के साथ आयोजित वार्ता निष्फल रही। वार्ता में किसी भी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका।
मोर्चा के मीडिया प्रभारी उपेन्द्र कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के आमंत्रण पर आज प्रथम चरण की वार्ता स्कूल शिक्षामंत्री राव उदयप्रताप सिंह से उनके निवास पर तथा द्वितीय चरण की वार्ता आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह, संचालक के.के. द्विवेदी एवं संयुक्त संचालक धर्मेन्द्र शर्मा के साथ लोक शिक्षण संचालनालय में आयोजित की गई।
वार्ता के दौरान मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख रूप से 2 मार्च को जारी टीईटी परीक्षा आदेश को निरस्त करने तथा नवीन शिक्षक संवर्ग की सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से किए जाने की मांग रखी। हालांकि इन दोनों महत्वपूर्ण मांगों पर शासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
टीईटी परीक्षा के संबंध में आयुक्त द्वारा केवल यह बताया गया कि इस विषय पर शासन स्तर पर पुनर्विचार याचिका दायर करने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है तथा विधि विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा रहा है, किंतु याचिका दायर करने की कोई समय-सीमा स्पष्ट नहीं की गई। साथ ही टीईटी से संबंधित स्थिति स्पष्ट करने हेतु विभाग में एक सेल गठित करने का आश्वासन दिया गया।
शासन की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिए जाने पर मोर्चा ने 18 अप्रैल को भोपाल में प्रस्तावित “मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा” एवं धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को पूर्व निर्धारित अनुसार आयोजित करने का निर्णय लिया है।
उक्त वार्ता में मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य राकेश दुबे, जगदीश यादव, भरत पटेल, मनोहर प्रसाद दुबे, डीके. सिगौर, परमानंद डेहरिया, राकेश नायक, शिल्पी सिवान, राकेश पटेल, रमाशंकर पाण्डेय, शालिक राम चौधरी, परसराम कपाड़िया, विश्वेश्वर झारिया, सत्येन्द्र तिवारी, राजेश मिश्रा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त वार्ता में मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य राकेश दुबे, जगदीश यादव, भरत पटेल, मनोहर प्रसाद दुबे, डीके. सिगौर, परमानंद डेहरिया, राकेश नायक, शिल्पी सिवान, राकेश पटेल, रमाशंकर पाण्डेय, शालिक राम चौधरी, परसराम कपाड़िया, विश्वेश्वर झारिया, सत्येन्द्र तिवारी, राजेश मिश्रा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

