Type Here to Get Search Results !

कटी गाय व बछड़े समेत पिता और दो पुत्र गिरफ्तार

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

कटी गाय व बछड़े समेत पिता और दो पुत्र गिरफ्तार
शहर में गौकशी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार तड़के थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर में दबिश देकर पिता व उसके दो पुत्रों को एक कटी हुई गाय व बछड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होने मोहल्ला फत्तेपुर रेती में शफी अहमद के घर दबिश दी। यहां से पुलिस ने एक गर्दन कटी गाय और एक गर्दन कटा बछड़ा बरामद किया। पुलिस ने शफी और उसके दोनों बेटों सिराज व राशिद को अरेस्ट करके पशु क्रूरता अधिनियम में जेल भेज दिया है।