Type Here to Get Search Results !

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन कांट क्षेत्र की ग्राम पंचायत विक्रमपुर के मजरा खिजरपुर के तमाम ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि उनके गांव का कोटेदार सुशील कुमार अपराधी प्रवृत्ति का है और उस पर जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। वह राशन व तेल की कालाबाजारी कर लेता है। राशन कार्ड धारक जब राशन तेल लेने जाते हैं तो कोटेदार उन्हें गालियां देकर भगा देता है। ग्रामीणों ने सुशील कुमार का कोटा निरस्त किए जाने की मांग की है। इस पर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।