Type Here to Get Search Results !

अत्तारिया, नूरुलहुदा व शमसिया फैजाने हातम बने चैम्पियन

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर. 
 
जिला स्तरीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन प्रतियोगियों ने जीत के लिये खूब संघर्ष किया। मुख्य अतिथि एसपी राकेश चन्द्र साहू ने विजेताओं को ट्राफियां प्रदान की। इससे पहले पुलिस लाईन मैदान पर मुख्य अतिथि साहू ने मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रिले रेस, पीटी प्रर्दशन किया गया।


मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन समारोह मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन समारोह

सिराजिया, नूरुलउलूम, जामिया आयशा, फैजुलउलूम रहे उपचैम्पियन

एसपी साहू ने कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को अवसर प्रदान किया जाना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण संजय कुमार मिश्र ने कहा कि मदरसे के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। मदरसा शिक्षा परिषद के डिप्टी रजिस्ट्रार काजी फरीद अहमद ने कहा कि शाहजहांपुर हमेशा इतिहास रचने वाला जिला रहा है। सीओ लाईन उमेश शर्मा ने भी सफल आयोजन के लिये बधाई दी। बसपा नेता हाजी मोहम्मद असलम खां ने कहा कि खेलों से बच्चों की प्रतिभा उजागर होती है।

मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन समारोह
पुलिस अधीक्षक राकेश चन्द्र साहू ने वितरित किये पुरस्कार

 प्रतिसार निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, संयोजक अशफाक हुसैन, इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, मोहम्मद याकूब कुरैशी, काजी मोहम्मद अकरम, हाफिज मोहम्मद अयूब, हाफिज अकील अहमद, इमरान कासमी, जावेद अख्तर, मुफ्ती याद अली, अब्दुल कुद्दूस, रजा हुसैन, काजी आसिफ अली खाँ, मो. इश्तियाक, इब्ने अली, मो. अजीम, जावेद अहमद, सबीहा सुल्तना, मुख्तार अहमद, मो. इरफान, इजहार हसन, अब्दुल कादिर, शारिक खाँ, राशिद हुसैन आदि का योगदान रहा। समापन समारोह में अनवारूल कुरआन कांट की सिमी व नाज बी ने हम्द, मदरसा सिराजिया के रोशन ने नात, मदरसा अत्तारिया के बच्चो ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता कराने में शोएब खान, संजीव कुमार, संजय सिह, आशीष कुमार, खलीक अहमद, रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार, राम प्रसाद, राधेश्याम, सचिन प्रेमी, नितिन कुरील, रवि कुमार आदि व्यायाम शिक्षको ने सहयोग दिया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे दिन के परिणाम
प्राइमरी बालिका रिले रेस 50 गुणा 4 मीटर हुमा, मदरसा शमसिया फैजाने हातम प्रथम, फातिमा, मदरसा निजामिया द्वितीय, माबरीन, मदरसा अन्जुमन नाज कांट तृतीय। खो-खो जूनियर बालिका में मदरसा आयशा लिलबनात रावतपुर प्रथम व मदरसा नूरुलहुदा बिजली पुरा द्वितीय रहे। लम्बी कूद सीनियर बालक में जिया उल कुरआन के छात्र एहसान प्रथम, मदरसा अन्जुमन नाज कांट के सलमान द्वितीय, मदरसा नूरुलउलूम दिलाजाक के शाहरुख तृतीय रहे। लम्बी कूद सीनियर बालिका में मदरसा इस्लामिया एहसनुलबरकात की आरफीन प्रथम, मदरसा अन्जुमन नाज कांट की माबरीन द्वितीय, मदरसा सिराजिया की मुस्कान तृतीय रहीं। प्राईमरी बालक कबडडी में मदरसा सिराजिया प्रथम रहा। 


यह रहे सभी प्रतियोगिताओं में विजेता
सभी प्रतियोगिताओं के जूनियर बालक वर्ग में मदरसा अत्तारिया चैम्पियन व मदरसा उस्मानिया फैजुलउलूम चांदा उप विजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग में मदरसा नूरुलहुदा बिजलीपुरा चैम्पियन व मदरसा सिराजिया उपविजेता रहा। प्राइमरी बालक वर्ग में मदरसा शमसिया फैजाने हातम तिलहर चैम्पियन व जामिया आयशा लिलबनात रावतपुर उप विजेता रहा। प्राइमरी बालिका वर्ग में मदरसा अत्तारिया चैम्पियन व नूरुलउलूम दिलाजाक उपविजेता रहा।