रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
थाना खुदागंज के ग्राम पहाड़ीपुर भौपत में मदन लाल की 15 वर्षीय पुत्री के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड करने तथा विरोध करने पर जलाने की घटित घटना के बारे में जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि सम्बन्घितों के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई हैं। इसके साथ ही पीढ़ित लड़की का समुचित इलाज रूहेलखण्ड मेडिकल कालेज बरेली में कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन करवा रहा है झुलसी बालिका का रेडक्रास में इलाज
उन्होने बताया कि लड़की के इलाज में जो भी व्यय हो रहा है उसका भुगतान रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक राकेश चन्द्र साहू ने बताया कि मदन लाल पुत्र केदार नाथ निवासी पहाड़ीपुर भौपत थाना खुदागंज ने दिनांक 17 नवम्बर को अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मिटटी का तेल डालकर घायल कर देने के संबन्ध में मुअसं-554/14 धारा-307/354क भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम टिल्लू पुत्र तेजपाल, श्रीपाल पुत्र प्रेम पाल, सुरजीत पुत्र प्रकाश चन्द्र, सचिन पुत्र गिरीश चन्द्र, विजेन्द्र पुत्र तेजपाल, जितेन्द्र पुत्र प्रेमपाल निवासी गण पहाड़ीपुर भौपत थाना खुदागंज के विरूद्ध पंजीकृत कराया। उन्होने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करते हुए टिल्लू, श्रीपाल, सुरजीत व सचिन को 18 नवम्बर को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है तथा शेष अभियुक्त विजेन्द्र व जितेन्द्र की शीघ्र गिरिफतारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
बलिका से दुष्कर्म करने वालों में से चार गिरफ्तार
नवंबर 23, 2014
Tags
