लोहे को लोहा काटता है, की उक्ति पर कांग्रेस ने चलते हुए कांग्रेस के बड़े नेता अभिषेक मनु सिंघवी पर टैक्सी चोरी के आरोप सामने आने के बाद हो रही कार्रवाई की तैयारी को देखते हुए एक दिन बाद ही कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व आईपीएस किरण बेदी को धोखाधड़ी के एक मामले में बचाने का आरोप लगाया है।
पीएम मोदी की प्रशंसा के बदले भ्रष्टाचार के मामले में बेदी को क्लीन चिट की तैयारीकांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ टैक्स चोरी के आरोप में कार्रवाई की तैयारी
कांग्रेस का दावा है कि, बेदी के मामले में सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट देने जा रही है, कयोंकि बेदी अब वह प्रधानमंत्री की प्रशंसक बन गई हैं। र्जल्द ही भाजपा ज्वाइन करने के आसार हैं। दूसरी ओर, सिंघवी पर टैक्स चोरी के आरोप को सरकार ने जानबूझकर लीक किया, क्योंकि सिंघवी काले धन के मुद्दे पर मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे थे।
कांग्रेस
नेता शकील अहमद ने कहा है कि बेदी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने
के मामले चल रहे है। उन पर माइक्रोसॉफ्ट, इंडियाविजन फाउंडेशन का पैसा
खाने का आरोप है। 20 हजार के कंप्यूटर को 50 हजार रुपये का दिखाने का आरोप
है। लेकिन सीबीआई उनके खिलाफ मामला बंद करने जा रही है। कांग्रेस ने यह भी
कहा है कि, केंद्रीय राज्य मंत्री निहाल चंद और गिरिराज सिंह पर लगे आरोपों
को दबाया जा रहा है। अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री देशभर में स्वच्छ भारत
अभियान चलाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सबसे पहले उन्हें अपने मन की गंदगी
साफ करनी चाहिए, जोकि ऐसे दागी लोगों को मंत्रिमंडल में लेकर बैठे हैं।
अहमद ने कहा कि निहाल चंद पर महिला के साथ बलात्कार का आरोप है। राजस्थान
पुलिस कह रही है कि पिछले तीन महीने से उन्हें मंत्री इस मामले में उपलब्ध
नहीं हो पा रहे है। लेकिन अखबारों में हाल ही में तस्वीर छपी है। जिसमें
निहाल चंद राजस्थान पुलिस के एसपी के साथ खड़े होकर स्वच्छता अभियान में
भागीदारी कर रहे हैं।