Type Here to Get Search Results !

फिलहाल तो सस्ता नहीं होगा पेट्रोल-डीजल

रेलिक रिपोर्टर, नई दिल्ली.
 
फिलहाल तो पेट्रोल और डीजल कीमतों में कमी होने के आसार नहीं है, क्योंकि सरकार ने इसके उत्पाद शुल्क में मामूली बढ़ोतरी कर दी है। अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आॅयल की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 78 रुपए प्रति बैरल आने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने का अंदाजा लगाया जा रहा था।


फिलहाल तो सस्ता नहीं होगा पेट्रोल-डीजल

गुरूवार को पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है। सामान्य पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 1.20 रुपए/लीटर से बढ़ाकर 2.70 रुपए/लीटर व ब्रांडेड पेट्रोल पर 2.35 रुपए/लीटर से 3.85 रुपए/लीटर कर दिया गया है। वहीं सामान्य डीजल पर उत्पाद शुल्क 1.46 रुपए/लीटर से बढाकर 2.96 रुपए/लीटर और ब्रांडेड डीजल पर 3.75 रुपए/लीटर से 5.25 रुपए/लीटर कर दिया गया है।
जानकारों का कहना है कि, इसके बाद से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। अगस्त से अब तक पेट्रोल की कीमत छह बार घटाई जा चुकी है। वहीं डीजल पर से सरकारी नियंत्रण को समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में अब और कीमतें घटने के आसार अब कतई नहीं बचे हैं।