Type Here to Get Search Results !

किराना दुकान से 900 लीटर करोसीन जप्त

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.

किराना दुकान से 900 लीटर करोसीन जप्त
समीपस्थ ग्राम भाबरापाड़ा में खाद्य विभाग की टीम ने मिश्रीमल जैन की किराना दुकान से करीब 900 लीटर केरोसीन जब्त किया। 
व्यापारी ने तीन ड्रम में भरकर केरोसीन छुपा रखा था। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे फुड इंस्पेक्टर आनंद चंदोता, नायब तहसीलदार प्रवीण पाटीदार व पटवारी गोपाल चारेल भाबरापाड़ा में किराना दुकान चलाने वाले मिश्रीमल जैन की दुकान पर छापा मारा। तलाशी ली तो दुकान में चार ड्रम और पांच 20 लीटर की केन में केरोसीन भरकर रखा मिला। टीम ने ड्रम जब्त कर प्रकरण बनाया।