Type Here to Get Search Results !

बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संविधान निर्माता डा.भीमराव अम्बेडकर के निर्वाण दिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाया। 


बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
अभाविप ने समरसता दिवस के रूप में मनाया बाबा साहेब का निर्वाण दिवस

एसएस कालेज के वाणिज्य विभाग के ई-कामर्स कक्ष में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा.एके मिश्र ने कहा कि बाबा साहेब न केवल विधि वक्ता थे, बल्कि योग्य अर्थ शास्त्री भी थे। विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डा. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि विशाल भारत के लिए दुनिया का सबसे बड़ा संविधान निर्मित कर पाना बाबा साहेब जैसे व्यक्ति से ही संभव था। संघ के प्रचार प्रसार प्रमुख ईशपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब किसी जाति व वर्ग के नहीं बल्कि पूरे देश के लिए समर्पित थे। गोष्ठी का संचालन विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सौरभ सोमवंशी ने किया। इस अवसर पर रामजी अवस्थी, सुरजीत सिंह चैहान, सुबोध प्रताप सिंह, शिवम पंडित, रामलखन सोमवंशी, निर्भय मिश्र, गोविंद शर्मा, रवि सिंह आदि काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।