Type Here to Get Search Results !

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया टेंकर वितरण

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया टेंकर वितरण
जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर की अनुशंसा पर पेटलावद में पेयजल की सुचारू व्यवस्था हेतु पांच ग्राम पंचायतो में पानी के टैंकर स्वीकत किए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह , जनपद अध्यक्ष हिरालाल डाबी व सुरेश मुथा द्वारा ग्राम पंचायत काजबी, ग्रापं खोरिया, ग्रापं बैडदा, ग्रापं करवड तथा बामनिया के सरपंच, पंच, सचिव व नागरिको की उपस्थिति में टैंकर वितरण किए गए। इस अवसर पर मन्नालाल हामड, जिवन ठाकुर, सरपंच सुखराम, मकना मोहन, उपसरपंच सविता श्रीवास्तव, भरत गरवाल, प्रभात श्रीवास्तव, रमेश सोलंकी, देवीलाल व कार्यकर्तागण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष व चंद्रवीरसिंह का आभार माना।