Type Here to Get Search Results !

विकलांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
पूर्व मावि, प्रावि अकर्रा रसूलपुर परिसर में सर्व शिक्षा अभियान के अर्न्तगत ब्लाक स्तरीय विशिष्ट आवश्यकता वाले (सीडब्लूएसएन) बच्चों के खेदकूद एवं शैक्षणित, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सूलेख प्रतियोगिता, रंग भरो प्रतियोगिता, कुर्सी दौड, सामान्य दौड, रंगोली, रस्सा कसी व दृष्टिबाधित बच्चों हेतु छूकर पहिचानो, सूंघकर, चखकर पहचानों आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 


विकलांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी भगवान राव सहित मुदित सेठ ,श्रीमती रूफिया खान, प्रेमपाल गंगवार रवीन्द्रपाल प्रजापति, महिपाल सिंह, अभय कुमार, राजेश कुमार प्रजापति का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर अनन्त शंकर बाजपेई ,मोहम्मद शाहिद अंसारी , दाताराम, मुजाहिद खान, ह्रदेश कुमार, रोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे।