Type Here to Get Search Results !

टेबल टेनिस खिलाडियों को किए किटस वितरित

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.

 नपाध्यक्ष खिलाडियों को किटस वितरण करते हुए
नपाध्यक्ष खिलाडियों को किटस वितरण करते हुए
झाबुआ की गोपाल कालोनी के गोपाल मंदिर मे चल रहे 10 दिवसीय एडवांस टेबल टेनिस शिविर के अंतिम दिन प्रथम सत्र में नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया एवं समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा ने टेबल टेनिस के खिलाडियों को टेबल टेनिस किटस का वितरण किया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया ने खिलाडियों को कहा कि वे पढाई के साथ ही खेल गतिविधियों में भी पूरे मनोवेग से भाग लेकर जिले एवं प्रदेश का नाम राष्टय स्तर पर रोशन करें तथा खेल को खेल भावना से ही लेवें।