Type Here to Get Search Results !

जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन की कलेक्टर ने की संवीक्षा

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
 
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए प्रथम चरण के मतदान के लिए अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन 22 से 29 दिसंबर तक लिए गये। मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी. चन्द्रशेखर द्वारा की गई।  


 नामांकन की जांच करते कलेक्टर
नामांकन की जांच करते कलेक्टर
जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड क्रमांक 12, 13 एवं 14 के लिए 18 अभ्यथियों द्वारा नाम निर्देशन जमा किये गये थे जिसमें सभी 18 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये। 

नामवापसी के लिए 1 जनवरी अंतिम तिथि
जिन अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र भरे है, उनके नाम वापसी के लिए 1 जनवरी तक प्रात: 10.30 से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीको का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान 13 जनवरी को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।