Type Here to Get Search Results !

शौचालय की दीवार से जा टकराया ट्राला

रेलिक रिपोर्टर, पिटोल/झाबुआ. 

शौचालय की दीवार से जा टकराया ट्राला इंट्रीग्रेटेड बार्डर चेक पोस्ट पर पार्किग में खडा ट्राला लुढक जाने से आरटीओं पर बने शौचालय की दीवार टूट गई। कल दोपहर वाहन क्र. एमएच-04-एफ यु-5965 पार्किंग में खडा था पर जब वाहन चालक वाहन को पार्किग मे खडा कर चला गया। तब वाहन अपने आप ही लुढक कर शोैचालय कि दीवार से जा टकराया, जिसमे शौचालय की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी। यह तो गनीमत है की वहां उस समय शौचालय में कोई व्यक्ति मौजूद नही था वरना जानमाल की हानि हो सकती थी। खबर लिखे जाने तक ट्राला उसी स्थिति में था, क्योंकि वाहन मालिक द्वारा किसी भी प्रकार का नुकसान का हर्जाना देने से मना करने पर इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट कंपनी द्वारा वाहन मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया।