Type Here to Get Search Results !

टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.

लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल व यंग स्टार क्रिकेट टीम के संयुक्त तत्वाधान में ओपन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट लायंस ट्राफी का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अतिथियों ने मैदान पर क्रिकेट खेलकर व खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर स्पर्धा की शुरूआत की। 

कार्यक्रम को संबोधित करते एपी श्रीवास्तव
कार्यक्रम को संबोधित करते एपी श्रीवास्तव
मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी एपी श्रीवास्तव ने कहा खेल के साथ खिलाडियों को यातायात के नियमों का भी पालन करना चाहिए, दूसरे लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य भी खिलाडी अच्छी तरह से कर सकते हैं। विशेश अतिथि डिप्टी कलेक्टर पुरूशोत्तम कुमार, नपं उपाध्यक्ष आजाद गुगलिया एवं झाबुआ पोलेटेकनीक कॉलेज के प्राचार्य डॉं. राजेश शर्मा ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष मनोज जानी ने दिया। संचालन प्रबोध मोदी ने किया। आभार दिपेश छजलानी ने माना। अतिथियों को प्रतिक चिन्ह भी भेट किए। टूर्नामेंट का प्रथम मैच राजस्व विभाग ओर एसवी ग्रुप पेटलावद के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्व ने 45 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे एसवी के ओपनिंग बल्लेबाज गजेंद्र नागर ओर पंकज मूणत ने ही पार कर दिया।