Type Here to Get Search Results !

शिविर में किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
 
रूरल इलेक्ट्रीफि केशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड और आरोह फ ाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित कार्यक्रम पढ़ो और बढ़ो के गड़वाड़ा केन्द्र पर नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें 97 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

 
 शिविर में किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

स्थानीय जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन बामनिया ने बताया कि सर्दियों के मौसम में ज्यादातर बच्चों में खांसी और जुकाम की समस्या रहती है, ऐसे में अभिभावकों को परेशान होने की बजाए बच्चों को ठंड से बचाना चाहिए। इसके साथ ही बच्चों को संबंधित बीमारियों से जुड़ी दवाईयां भी दी गई। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरसिंह बिलवाल, परियोजना प्रबंधक अभय त्रिपाठी, समन्वयक आशीष भट्टाचार्य, सुपरवाईजर हरीश यादव, शिक्षिका प्रियंका डामोर, कल्पना दुबे, संगीता बघेल मौजूद थी।