Type Here to Get Search Results !

निशक्तों की सेवा ही सच्ची माधव सेवा है

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
 
जिला एवं सत्र न्यायाधीश भरत पी. माहेश्वरी के निर्देशन में जिला विकलांग एवं पुनर्वास केंद्र रंगपुरा में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 


विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन  
 
निशक्तों की सेवा ही सच्ची माधव सेवा है

इस मौके पर न्यायाधीश प्रेमदीप सांकला ने संस्था द्वारा मानव सेवा माधव सेवा के इस कार्य की सराहना की तथा कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को नि:शक्तजनों की सेवा में अपनी अहम् भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। विधिक साक्षरता दल के सदस्य यशवंत भंडारी ने कहा कि केंद्र के बच्चे काफी होनहार है। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर यह शिविर इसलिए आयोजित किया गया है कि नि:शक्त बच्चे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जान सके। जिला विधिक एवं सहायता अधिकारी दिग्विजयसिंह ने नि:शक्तजनों के लिए कानूनी नियमों सहित योजनाओं की जानकारी दी।