Type Here to Get Search Results !

अगवा बालिका को खोजने में जुटी गुजरात पुलिस

रेलिक रिपोर्टर, पिटोल/झाबुआ.

अगवा बालिका को खोजने में जुटी गुजरात पुलिस
गत 3 दिसंबर को रात 9.30 बजे गुजरात के अहमदाबाद से अगवाकर मप्र में झाबुआ जिले के ग्राम खेडी में लाई गई तीन वर्षीय मासूम शीतल को खोजने के लिये गुजरात पुलिस गांवों की खाक छान रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के मंसूबे अभी उनके सामने नही आए है। अहमदाबाद के नरोडा सीटी में पदस्थ एएसआई हंसमुख भाई ने बताया कि झालोद निवासी मगनभाई गरासिया की पुत्री शीतल को खेडी के मुकेश भाबोर द्वारा यह कहकर घर से ले गया कि वह उसे घुमाकर लाता है किंतु अब तक वह उसे लेकर नहीं आया। पुलिस के अनुसार मुकेश पूर्व में मजदूरी करते हुए उसके साथ में रहा था और अभी लंबे समय के बाद वह अहमदाबाद आया था।