Type Here to Get Search Results !

मैने कांग्रेस की दूषित नीतियों के चलते पार्टी छोडी

रेलिक रिपोर्टर, सीधी.
 
हमने अभी भाजपा की सदस्यता ग्रहण नही की है, आगामी 8 दिसंबर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता हूं। विधानसभा स्पीकर द्वारा जो नोटिस जारी हुई उसका जबाव दे दिया है। मेरे ऊपर जो आरोप है कि मैने व्हिप का उल्लंघन किया है मैने इसका उल्लंघन नही किया है, बल्कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने उल्लंघन किया है। 


 मैने कांग्रेस की दूषित नीतियों के चलते पार्टी छोडी

कांग्रेस विधायक नारायण त्रिपाठी ने दावा किया, विकास के लिए छोडी कांग्रेस
 
हम कांग्रेस पार्टी के कारनामों से परेशान हो चुके थे हमें अपनी समस्या बडी दिखाई देने लगी थी। मैने 2006 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बात की थी कि अब मै इस्तीफा दे रहा हूं और आप यहां से चुनाव लड सकते है। उस दौरान मैं पार्टी में नही था, बल्कि दूसरे दल का विधायक था।
यह सफाई मैहर से कांग्रेस विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीधी के उच्च विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में दी। इस्तीफे के संबध में जब विधायक से बात की गई तो उन्होने कहा कि मैं कांग्रेस में जब आया हूं उस दौरान भी मैने कोई प्राथमिक सदस्यता नही ली हमें टिकट देकर विधायक का चुनाव लडने के लिये प्रोत्साहित किया मै उसी अनुशासन में रह कर काम किया हूं। लोकसभा चुनाव के दौरान 48 घंटे पूर्व मैने कांग्रेस का दामन छोडा उसके पहले मैं तो कांग्रेस के साथ ही था दो दिन के अंदर लोकसभा क्षेत्र बडा होता है कोई चमत्कार नही किया जा सकता।