Type Here to Get Search Results !

शराब पीने से मना किया तो महिला को लाठियों से पीटा

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

शराब पीने से मना किया तो महिला को लाठियों से पीटा
दरवाजे पर बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने महिला की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। थाने पर उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। जिसके कारण आज वह पुलिस कार्यालय पर आई थी।
मिर्जापुर कस्बा निवासी छोटे की पत्नी तुलसी ने एसपी के पीआरओ को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव के अनिल, मिथुन, उमेश व रिशीपाल ने बीती रात उसके दरवाजे के सामने बैठकर शराब पी थी और शराब की शीशियां उसके दरवाजे पर डाल गए। इसका उलाहना देने पर उन लोगों ने उसे घर में घुसकर लाठी डंडों से पीट दिया। इसकी रिपोर्ट करने पर पुलिस सुनवाई के बजाय टाल मटोल कर रही है।