Type Here to Get Search Results !

टिटनेस का टीका लगने से दो महिलाओं का गर्भपात

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
टिटबैक का टीका लगने के बाद दो महिलाओं का गर्भपात हो गया। इसकी शिकायत आज दोनों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से करते हुए कार्यवाही की मांग की। थाना जैतीपुर के ग्राम बझेड़ा निवासी फारूख की बीबी यासमीन आज अपने पति की बुआ रेशमा के साथ कलेक्ट्रेट पर आई थीं।


टिटनेस का टीका लगने से दो महिलाओं का गर्भपात

रेशमा निगोही क्षेत्र के ग्राम घुसगवां निवासी फकरूद्दीन की पत्नी हैं। यासमीन ने बताया कि आजकल उसके पति की बुआ रेशमा उसके घर रह रही हैं। वह और रेशमा तीन माह की गर्भवती थीं। 12 नवंबर को दोनों खेड़ा बझेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचीं। जहां मौजूद एएनएम सरोज सक्सेना ने दोनों को टीके लगए। टीके लगने के दो घंटे बाद ही उन दोनों के पेट में तेज दर्द होने के साथ रक्तस्त्राव शुरू हो गया। इसकी शिकायत उन्होने एएनएम से की तो उसने फटकार कर भगा दिया। टीके से उनका गर्भपात हो गया। इसके बाद वह शाहजहांपुर के जैन अस्पताल पहुंची। जहां से दवा इलाज कराने के बाद उनकी हालत ठीक हुई।