Type Here to Get Search Results !

क्लोदिंग फैक्ट्री कालेज के टीचर ने महिला चपरासी के फायर मारा

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
सोमवार सुबह ओसीएफ इंटर कालेज के शिक्षक और बच्चे दहशत से कांप उठे। स्कूल में रायफल लेकर आए शिक्षक ने स्कूल की महिला चपरासी पर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उसे नहीं लगी, लेकिन स्कूल में चीख पुकार मच गई। इसी बीच किसी ने 100 डायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को मय रायफल दबोच लिया। पुलिस ने महिला चपरासी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


क्लोदिंग फैक्ट्री कालेज के टीचर ने महिला चपरासी के फायर मारा
पुलिस ने मय रायफल गिरफ्तार किया, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज 

मामला आज सुबह साढ़े आठ बजे का है। ओसीएफ इंटर कालेज में नीरू गुप्ता चपरासी हैं। नीरू गुप्ता के देवर तिलहर निवासी महेश चंद्र गुप्ता मोदी सेना के जिलाध्यक्ष है। नीरू के पति प्रकाश चंद्र गुप्ता की मौत हो चुकी है। नीरू ओसीएफ के आवास में रहती हैं। शनिवार को नीरू ने शिक्षक नरेश चंद्र गुप्ता से किसी काम को इंकार कर दिया होगा। इसी बात पर शिक्षक नरेश उन्हें गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने उन्हें जान से मार देने की धमकी दी। आज सुबह साढ़े आठ बजे नीरू गुप्ता स्कूल पहुंच कर अपना काम करने में जुटी हुई थीं कि तभी शिक्षक नरेश चंद्र गुप्ता अपनी रायफल लेकर वहां आ गया और गालियां देते हुए फायर कर दिया। इससे कालेज में अफरा तफरी मच गई। वहीं के एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और शिक्षक को मय रायफल के दबोच कर थाना सदर बाजार ले आई। बाद में थाना सदर बाजार पुलिस ने नीरू गुप्ता की ओर से हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।