Type Here to Get Search Results !

जिला पंचायत सदस्या के हाथों टैंकर वितरित

रेलिक रिपोर्टर, बामनिया/झाबुआ.

जिला पंचायत सदस्या के हाथों टैंकर वितरित
जिला पंचायत वार्ड-9 की सदस्य कलावती मैडा ने 13वें वित आयोग परफरमेंस योजनांर्तगत पानी के टैंकरों का वितरण किया। इसमें क्षेत्र की ग्राम पंचायत धुमडिया, नौगांवा नगला, कुकडीपाडा एवं पाटडी को पेयजल व्यवस्था हेतु पानी के टैंकरो का वितरण किया। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नंदलाल मेण की सहमति से आयोजित टैंकर वितरण कार्यक्रम में श्रीमती मैडा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कालूसिंह मुनिया, सरपंचगण छगनलाल वसुनिया, सकुडा डामर, नाथूसिंह कटारा, तेरसिंह मैडा आदि सरपंच-पंच एव ग्रामीणजन उपस्थित थे।