Type Here to Get Search Results !

लापारवाही बरतने वालें अधिकारी बख्शे नही जाएगें

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
विकास कार्यो में लापारवाही बरतने वालें विभागों के अधिकारी बख्से नही जाएगें, प्रशासनिक अधिकारी कामधेनु एवं मिनी कामधेनु योजना के लाभार्थियो की ऋण वितरण की प्रगति प्रतिदिन दें, शारदा नहर खण्ड दो दिन के अन्दर सिल्ट सफाई का कार्य शुरू करें अन्यथा होगी कार्यवाही, कलान क्षेत्र में खराब नलकूपों को अधिशासी अभियन्ता नलकूप आज ही स्थलीय निरीक्षण कर अवगत करायें एवं नलकूपों को तत्काल सही कराये1


लापारवाही बरतने वालें अधिकारी बख्शे नही जाएगें

प्रशासनिक अधिकारी कामधेनु एवं मिनी कामधेनु योजना के की समीक्षा

शारदा नहर खण्ड दो दिन के अन्दर सिल्ट सफाई का कार्य शुरू करवाएं


सभी खण्ड विकास अधिकारी दो दिन के अन्दर समाजवादी पेन्शन के लाभार्थियों के अवशेष फोटो प्राप्त कर भिजवायें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने विकास भवन सभाकक्ष में विकास कार्यो निर्माण कार्यो की प्रगति समीक्षा बैठक लेते हुये दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि भूमि एवं जल संरक्ष्ऋण आईडब्लूवीपी विभाग द्वारा जो गत वर्ष कार्य कराये गये है उसकी सूची दे दे। जिससे उनके कार्यो का सत्यापन कराया जा सके।