Type Here to Get Search Results !

कैंडिल जलाकर भोपाल कांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

कैंडिल जलाकर भोपाल कांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री अंकित गुप्ता ने आज अपनी टीम के साथ बुधवार शाम टाउन हाल में शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद आज ही के दिन 3 दिसंबर 1984 को भोपाल गैस कांड में मारे गए हजारों लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया और मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अंकित गुप्ता के साथ शगुन गुप्ता, नरेंद्र, केशवदेव, आदित्य गुप्ता, एैश्वर्य अवस्थी, हिमांशु, प्रभात, अतुल, रचित, हर्षित व अमर गुप्ता आदि मौजूद है।