Type Here to Get Search Results !

हेलमेट नही पहनने वालों पर चालानी कारवाई

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.

हेलमेट नही पहनने वालों पर चालानी कारवाई
हेलमेंट नही पहनने वालो की मंगलवार को शामत आई। यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट नही पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई। कई वाहन पुलिस को देखकर अपना रास्ता बदलते दिखाई दिए। यातायात प्रभारी हुकूमसिंह ने बताया कि टीआई शिवप्रसाद के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गई। कई वाहन चालको को हिदायत देकर भी छोडा गया व हेलमेट ना पहनने से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया।