Type Here to Get Search Results !

बछडे का कटा मिला शव, माहौल बिगाड़ने का प्रयास

रेलिक रिपोर्टर, कानपुर नगर.

कानपुर शहर में एक बार फिर कुछ अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। कल मंगलवार की सुबह एचएल टाउनशिप के पीछे एक बछडे का कटा हुआ शव पाये जाने के बाद यह बात आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी और वहां सैकडों लोग जमा हो गये।

  बछडे का कटा मिला शव, माहौल बिगाड़ने का प्रयास
क्षेत्रीय लोगों ने किया हंगामा, बराबर हो रही क्षेत्र में जानवर चोरी की घटनायें

हिंदू संगठनों ने किया विरोध व नारेबाजी, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप


 सूचना पाकर कई हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंच गये। इसी बीच बछडे के कटे शव पाये जाने की सूचना से थाना पुलिस भी सकते में आ गयी और मौके पर पहुंच कर तत्काल मांस के टुकडों को हटवा दिया व लोगों को समझाकर शांत किया।
                चकेरी थाना क्षेत्र में गोकशी की खबर ने जहां पुलिस प्रशासन के होश उडा दिये वहीं मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन भी आक्रोशित हो गये और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया कि क्षेत्र में गाय चोरी करने वालों का गिरोह सक्रिय है जो घरों के बाहर बंधे गाये और बछडों को चोरी कर ले जाते है तथा मांस के लिए उनकी हत्या कर देते हैं।