Type Here to Get Search Results !

गैस टेंकर पलटा, बडा हादसा टला

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.

गैस टेंकर पलटा, बडा हादसा टला
इंडेन कंपनी का गैस से भरा हुआ टेंकर बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब थांदला-पेटलावद मार्ग पर भेरूघाट पर असंतुलित होकर पलट गया। पलटने से टैंकर का उपरी हिस्सा खाई में गिर गया। नतीजे में टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इसकी तत्काल पेटलावद ओैर थांदला पुलिस को सूचना देने पर दोनों ही स्थानों की नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर जमा भीड़ को हटाया गया और स्थिति पर काबू पाया गया, जिससे बडा हादसा होते-होते टल गया।