Type Here to Get Search Results !

भोपाल नोडल राज्य नेटबॉल चैंपियन

भोपाल.

लक्ष्मीनारायण कॉलेज आॅफ टेक्नोलॉजी भोपाल द्वारा आयोजित आरजीपीवी राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का पुरुष खिताब भोपाल नोडल ने जीत लिया।

एलएनसीटी मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में भोपाल नोडल ने इंदौर को 14-2 से पराजित किया। भोपाल के अभिनव यादव ने गोल अटेकर भूमिका निभाई। उन्होंने सजल खरे के साथ मिलकर 10 अंक टीम को दिलाए। इंदौर की ओर से रूपेश चौधरी ने दो अंक हासिल किए।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एलएनसीटी ग्रुप के सचिव अनुपम चौकसे ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक नेटबॉल निसारउल्ला को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट अटेकर का अवार्ड सजल खरे, डिफेंडर का अवार्ड श्रेय जयसवाल, बेस्ट सेंटर का अवार्ड दीपक कनोजिया और बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड शुभम सोनी को दिया गया। महिला वर्ग में बेस्ट अटेकर कृष्णा ताले, बेस्ट सेंटर शिल्पा तिर्की और बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड सुष्मिता थापा को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी पंकज जैन ने किया।