Type Here to Get Search Results !

बेगमगंज बस स्टैंड पर अब हमेशा मिलेगा पेयजल

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.

बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पीने के पानी के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। गुरूवार को नगर पालिका परिषद ने नव निर्मित स्थाई प्याऊ का उदघाटन कर यात्रियों को पीने की पानी की व्यवस्था कर दी। 

बेगमगंज बस स्टैंड पर अब हमेशा मिलेगा पेयजल
बस स्टैंड पर प्याऊ के उदघाटन का
बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए प्याऊ का उदघाटन किया अध्यक्ष प्रतिनिधि ने

इस प्याऊ का नगर पालिका अध्यक्ष पति मलखानसिंह जाट, उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह जाट, पार्षद मुन्ना अली दाना, गुलाब रजक, पुरूषोत्तम कुश्वाहा, मो शाकिर मंसूरी, सत्यवति कुंअर सिंह, पार्षद प्रतिनिधी, मो. इरशाद, राजेश घोषी, रमजान अली इत्यादि ने यात्रियों को पानी पिलाकर प्याऊ का विधिवत उदघाटन किया। उदघाटन उपरांत परिषद ने सुलभ काम्पलेक्स का निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था देखी तथा नपा सहायक इंजीनियर चौरसिया को महिला प्रसाधन में ऊपर की तरफ रोशनदान लगाने तथा बाहर दीवार पर महिला व पुरूष प्रसाधन के चित्र बनाने के निर्देश दिए।