रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/ झाबुआ.
मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे रायपुरिया-पेटलावद मार्ग पर दो बाईक की भिड़ंत में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। जिनका उपचार स्वास्य केंद्र में चल रहा है।
रायपुरिया से करवड़ बाइक से दो युवक जितेंद्रसिंह मनोहरसिंह राठौर निवासी करवड़ व जयराज पिता जितेंद्र कुशवाह निवासी छोटी देहंडी जा रहे रहे थे, तभी पेटलावद से अपने साथी का उपचार कराकर अपने घर मोरझरिया जा रहे खुमान पिता तेजिया खराड़ी 40 वर्ष धितरा पिता दित्या खराड़ी 60 वर्ष व तेजिया पिता दित्या खराड़ी 58 वर्ष से उनकी टक्कर हो गई। जिसमें पांचो गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचो का उपचार स्वास्य केंद्र में चल रहा है।
दो बाईकों में भिड़ंत, पांच घायल
फ़रवरी 17, 2015
Tags
