Type Here to Get Search Results !

नपं अध्यक्ष ने किया रोड निर्माण का भूमिपूजन

रेलिक रिपोर्टर, थांदला.

 थांदला नगर परिषद द्वारा जनता से किये गये वादो के अनुसार नगर के इंद्रपुरी कालोनी में 8 लाख की लागत से निर्मित होने वाले दो सीसी रोड का भूमि पूजन नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता वसावा ने पार्षदो व गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में किया। 

नपं अध्यक्ष ने किया रोड निर्माण का भूमिपूजन
नपं अध्यक्ष श्रीमती वसावा ने भूमि पूजन के अवसर पर कहा कि नगर में उक्त कालोनी में रोड बन जाने से वर्षा कालीन मौसम में लोगो को कीचड से निजात मिलेगी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद लिजू कटारा, अक्षय भट्ट, माया सोलंकी, आषुका लोढा, किशोर खडिया, सुनिता पंवार, वंदना भाभर, मनीष बघेल, विधायक प्रतिनिधि किशोर आचार्य, ऐल्डरमेन पीटर बबेरिया, मो. सलीम खान, सीएमओ डीके मैडा सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।