रेलिक रिपोर्टर, मेघनगर.
भारतीय
जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इंदौर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष उमानारायण
सिंह पटेल मेघनगर, थांदला, खवासा मंडल के प्रवास पर थे।
उन्होंने मेघनगर
मंडल में सदस्यता अभियान की समीक्षा कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने की रूपा
रेखा बनाई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मुकेश मेहता, सदस्यता प्रभारी राजेश
वागरेचा, पार्षद भूपेष भानपूरिया, राकेश खराडी, नटवर बामनिया, दिनेश
बारिया, फ ारूख शैरानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
मेघनगर के बाद पटेल ने खच्चरटोडी, नागनवाट, मांडली, मदरानी, चौखवाडा आदि
ग्राम केन्द्रों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से अभियान में जी जान से जुटने
का कहा।
प्रभारी ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा
फ़रवरी 14, 2015
Tags
