Type Here to Get Search Results !

श्रीमती पिल्लई पंचतत्व में विलीन, दी श्रद्धांजलि

झाबुआ। वरिष्ठ पत्रकार एवं झाबुआ पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एनयूके पिल्लई की पत्नी एवं प्रमोद पिल्लई की माताजी रूकमणीदेवी पिल्लई का शुक्रवार को लंबी बीमारी के चलते असामयिक निधन होने पर शनिवार को स्थानीय रामकृष्ण नगर स्थित पिल्लई के निवास से प्रात: शवयात्रा निकाली गई, जिसमें मीडिया सहित नगर के सभी समाजों के साथ ही नगर के गणमान्यजनों ने भाग लिया। 

श्रीमती पिल्लई पंचतत्व में विलीन, दी श्रद्धांजलि
अंतिम यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए स्थानीय माधोपुरा स्थित अनास तट मुक्तिधाम पर पहुंची जहां उनके पुत्र प्रमोद पिल्लई ने मुखाग्नि दी। स्थानीय मुक्तिधाम पर पंडित नामदेव आचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ दाह संस्कार संपन्न करवाया। इस अवसर पर मुक्तिधाम पर श्रद्धांजंलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, कांग्रेस से प्रवक्ता आचार्य नामदेव, भाजपा से भंडार अध्यक्ष विजय नायर, सर्वब्राह्मण समाज से हर्ष भट्ट, स्वर्णकार समाज से राजेन्द्रकुमार सोनी, श्री नवग्रह शनि मंदिर समिति से महेश राठौर, झाबुआ पत्रकार एसोसिएशन से आलोक त्रिवेदी, गायत्री परिवार से श्याम त्रिवेदी, राठौर समाज से रणछोडलाल राठौर, नीमा समाज से गोपाल नीमा, श्री तेरापंथ जैन समाज से तारचंद गादिया, ईसाई समाज से पीटर बबेरिया, राजपूत समाज से हेमेंन्द्र पंवार, माली समाज से विजय चौहान, कलाल समाज से मनोज भानपुरिया, रामकृष्णनगर से चौहान के अलावा अशोक सिन्हा, जॉन आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति एवं परमपद दिये जाने की परमात्मा से प्रार्थना की।