Type Here to Get Search Results !

बैंक के अंदर लगे एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश का चेहरा कैद

पुलिस को कई क्लू मिले, क्राइम ब्रांच समेत कई थानों की पुलिस जांच में जुटी

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर। 

हरनहाई में बड़ौदा बैंक में हुई लूट के आज तीसरे दिन तक एक भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा, अलबत्ता पुलिस दावा कर रही है कि उसके हाथ कुछ महत्वपूर्ण क्लू लगे हैं और बैंक के अंदर लगे एटीएम के सीसीटीवी कैमरे से एक बदमाश की छोटी सी फुटेज भी सामने आई है। इस बीच आज छुट्टी से लौटे एसपी आरपीएस यादव भी बैंक पहुंचे और मैनेजर को फोन कर बुलवाने के बाद बैंक खुलवाकर एक घंटा तक मुआयना व पूछताछ की।

बैंक के अंदर लगे एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश का चेहरा कैद
बता दें कि शुक्रवार को हरनहाई स्थित बैंक आफ बड़ौदा में दिनदहाड़े इनोवा से आए पांच बदमाश घुस आए और बैंक स्टाफ पर ग्राहकों को बंधक बनाकर दुस्साहसपूर्ण ढंग से करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए। जिस शातिराना ढंग से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, उसने पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया। घटना वाली ही शाम बरेली से पहुंचे डीआईजी ने मौका मुआयना किया और अश्वासन दिया कि यह घटना पुलिस के चुनौती है और लुटेरे जल्दी पकड़े जाएंगे।

आज सुबह करीब 10 बजे एसपी आरपीएस यादव खुटार थाने पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले बंडा व पुवायां पुलिस के अलावा सीओ पुवायां उमेश शर्मा थाने में मौजूद थे। यहां करीब दो घंटा तक रूककर एसपी ने बैंक लुटेरों के संबंध में मिले सुरागों की जानकारी की और इसके बाद अकेले ही हरनहाई जा पहुंचे।

पुलिस के अनुसार बैंक के अंदर एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश का चेहरा दिखाई दिया है। जिसकी शिनाख्त बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों ने भी की है। हालांकि तमाम दावों के बावजूद आज तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं।