रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.
नगर
पालिका परिषद द्वारा अंत्येष्टि योजना के तहत उनके वारिसान को जहां दो दो
हजार के चैक प्रदान किए वहीं उनके परिवार सहायता योजना के तहत बीस
बीस हजार के प्रकरण स्वीकृत किए है।
नगर पालिका अध्यक्ष नन्हीबाई जाट के पति मलखान सिंह जाट के साथ
नपाधिकारी भैयालाल सिंह पार्षद मुन्नाअली दाना, पार्षद प्रतिनिधी मो. इरशाद
खां, संदीप लोधी पेंशन विभाग प्रभारी महेन्द्र विश्वकर्मा ने नरेश कुमार
कुश्वाहा की मृत्यू पर उनकी माता प्रेम बाई, नगमा बी की मृत्यु पर उनके
देवर मो.राशिद, कैलाश घोषी की मृत्यू पर उनकी पत्नी चंदा बाई एवं मेघा
चौरसिया को दो दो हजार के अंत्येष्टि योजना के चैक प्रदान किए एंव बीस बीस
हजार की राशि की परिवार सहायता के प्रकरण स्वीकृत किए है।
अंत्येष्टि सहायता के चेक नगर पालिका अध्यक्ष ने बांटे
फ़रवरी 23, 2015
Tags
