Type Here to Get Search Results !

डंपर की टक्कर से तीन मवेशियों की मौत

रेलिक रिपोर्टर, पारा/झाबुआ.
 
यहा से करीब 4 किमी दूर गांव खयडूबडी में पारा रोड पर अंधगति से दौड रहे एक डंपर ने चार मवेशियों को कुचल दिया, जिनमें से तीन की मौत हो गई। 


दुर्घटना के बाद खेत में घुसा डंपर
दुर्घटना के बाद खेत में घुसा डंपर
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे के लगभग ग्राम खयडुबडी में पारा रोड पर अंधगति से मजदुरों को ले जाते हुए डंपर क्रमांक जीजे-03-एक्स- 5032 ने खयडुबडी के समीप चार मवेशियों को रौंद दिया, जिसमें से एक बैल व दो गायो सहित तीन मवेशियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त मवेशी जंगल की ओर जा रहे थे, जिसमे एक बैल दलसिंह डामोर, तीन गाय रकम सिंह डामोर की है। घायल गाय को पशु चिकित्सालय ले जाया गया। बताया जाता है की उसकी हालत भी गंभीर हेै। कोतवाली पुलिस झाबुआ ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को देख प्रकरण दर्ज किया है। डंपर ड्रायवर दुर्घटना के बाद मौके से फ रार हो गया।