Type Here to Get Search Results !

सत्यनारायण मंदिर में स्वर्णकार समाज का पाटोत्सव संपन्न

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
 
श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा समाज के श्री सत्यनारायण मंदिर का आंठवा वार्षिक पाटोत्सव 1 फ रवरी को बडे ही उत्साह के साथ मनाया। 


कार्यक्रम में शामिल समाज की महिलाएं
कार्यक्रम में शामिल समाज की महिलाएं
समाज के अध्यक्ष रामेश्वर सोनी ने बताया की प्रात:8 बजे श्री सत्यनारायण मंदिर में भगवान श्री सत्यनारायण का मंत्रोच्चार के साथ माहभिषेक किया गया। 10 बजे से मंदिर में सत्यनारायण की कथा ताा ध्वजारोहण किया गया। पं. कैलाशचंद्र त्रिपाठी द्वारा विधि विधान के साथ अभिषेक एवं कथा संपन्न कराई। सायंकाल भगवान को नैवेद्य अर्पण के बाद महाआरती में समाज के सभी सदस्यों ने बढ चढकर भाग लिया तथा इस अवसर पर महाप्रसादी का वितरण किया गया। स्थानीय वृदांवन गार्डन में सायंकाल 7 बजे से पाटोत्सव के अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। सोनी ने स्वर्णकार समाज के मंदिर पाटोत्सव को सफ ल बनाने के लिये सभी का आभार व्यक्त करते हुए समग्र मीडिया का सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।