Type Here to Get Search Results !

स्पेशल डीजी शमी ने कहा-पुलिस का अपना डाटा सेंटर और सर्वर होना बेहद जरुरी, अन्यथा लीक हो जाती हैं गोपनीय जानकारी

  • मध्यप्रदेश पुलिस के पहले और देश के दूसरे ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर (पुलिस एरियल सिस्टम्स एण्ड टेक्नॉलाजी सेंटर) का इंदौर में शुभारंभ

इन्दौर।
मध्यप्रदेश पुलिस की दूरसंचार शाखा के एकमात्र तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान-पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल, इन्दौर के परिसर में प्रदेश के पहले और देश के दूसरे ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर (पास्टेक) की शुरुआत हो गई है। इसका नाम पुलिस एरियल सिस्टम्स एण्ड टेक्नॉलाजी सेंटर रखा गया है। ज्ञात हो कि देश का पहला ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर बंगलुरु, कर्नाटक में है।
 


प्रदेश के पहले पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का इंदौर में शुक्रवार को विशेष पुलिस महानिदेशक दूरसंचार संजीव शमी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय के कुलगरू राकेश सिंघई, रजिस्ट्रार प्रज्जवल खरे, डीआईजी कम्युनिकेशन आशुतोष प्रताप सिंह, डीआईजी एसएएफ अमित सिंह, एसीपी इंदौर आरके सिंह, डीआईजी ग्रामीण मनोज कुमार सिंह, डीआईजी आरएपीटीसी धर्मेन्द्र भदौरिया, कमांडेंट एसएएफ अभिषेक आनंद, के अतिरिक्त एसजीएसआईटीएस कॉलेज के प्रोफेसर, कृषि यांत्रिकीय विभाग के अधिकारी एवं अन्य आमंत्रितगण उपस्थित रहें। इनके साथ विशेष पुलिस महानिदेशक शमी ने ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर एवं पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर में स्थापित संग्रहालय का अवलोकन किया।

कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक (रेडियो) शिव कुमार गुप्ता द्वारा एवं आभार संजय कुमार मोरे उप पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यक्त किया गया।



स्पेशल डीजी ने कहा-इसलिए पुलिस की गोपनीय जानकारी होती है लीक

इस मौके पर विशेष पुलिस महानिदेशक दूरसंचार संजीव शमी ने कहा कि पुलिस विभाग की संवेदनशील कार्यवाहियों के लिये अपना सर्वर, अपना डाटा सुरक्षित रह सकें इसके लिए पुलिस का स्वयं का सेटेलाईट कम्युनिकेशन एवं सर्वर जरुरी है। अभी जो संचार प्रणालियाँ उपयोग में लाई जा रही है, उनके सर्वर किसी और के पास रहते हैं, जिससे पुलिस विभाग की संवेदनशील एवं गोपनीय बातें लीक होती है। यह भी कहा कि ड्रोन ट्रेनिंग की आवश्यकता समयोचित है। ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना में सराहनीय कार्य हेतु संस्था प्रमुख मनोज कुमार श्रीवास्तव, निदेशक एवं उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की गई ।


देशभर के ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर के निरीक्षण के बाद बना इंदौर का सेंटर

इस अवसर पर पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर के निदेशक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। साथ ही बताया कि देशभर में जहाँ-जहाँ ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाता है, वहां वहां भ्रमण कर जानकारी प्राप्त कर पीआरटीएस इंदौर में तद्नुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षण सामग्री, ड्रोन इत्यादि जुटाकर स्थापित कराये गये। ज्ञातव्य है कि ड्रोन प्रशिक्षण हेतु ढअरळएउ जैसी संस्था पुलिस विभाग द्वारा शुरू करने वाला मध्यप्रदेश देश का दूसरा राज्य है। इसके अतिरिक्त सिर्फ बंगलोर में कर्नाटक पुलिस का अपना ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र है।